Skip to content

Priyanka Chopra के बाद amaal malik ने मोर्चा खोला

Priyanka Chopra के बाद amaal malik ने मोर्चा खोला 31 वर्षीय अमाल मलिक जो की बेहतरीन कंपोजर और सिंगर हैं

Priyanka Chopra के बाद amaal malik ने मोर्चा खोला 31 वर्षीय अमाल मलिक जो की बेहतरीन कंपोजर और सिंगर हैं उन्होंने भी प्रियंका चोपड़ा के बाद अपना दिल का हाल खोला/ अमाल मलिक ने बताया कि जो हाल प्रियंका के साथ हुआ वही हाल के साथ में रोजमर्रा की जिंदगी में हो रहा है उन्हें रोज इस तरह का दर्द सहना पड़ता है क्योंकि उन्हें campism गेम नहीं आता उन्हें भी लोगों के जूते चाटने नहीं आते /जिसके चलते उन्हें साइड लाइन किया जाता है/ लोग उनसे पूछते हैं कि वह ज्यादा से ज्यादा म्यूजिक क्यों नहीं देते जबकि उनका म्यूजिक और उनके गाने सब हिट होते हैं/ इस पर अमाल मलिक ने कहा की जो हाल प्रियंका के साथ हुआ है उनके साथ भी वैसे ही सलूक रोज हुआ करता है/

प्रियंका के बयान ने हलचल मचा दी करण जोहर पर लोगों का फूटने लगा गुस्सा

अमेरिका में  पॉडकास्ट पर बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने उस सच्चाई को बयान किया जिसके बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खासतौर से प्रियंका के चाहने वालों के बीच हलचल मच गई /निशाने पर आ गए करण जौहर/ प्रियंका चोपड़ा ने अपने पॉडकास्ट इंटरव्यू में सच्चाई से पर्दा हटाया जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें बॉलीवुड में साइड लाइन कर दिया गया था उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गया था क्योंकि उनके खिलाफ पॉलिटिक्स शुरू हो गई थी और उन्हें campism करना नहीं आता था उन लोगों के साथ जो बॉलीवुड में बड़ा गेम खेलते हैं जिनके इशारे पर फिल्में मिलती हैं और छुड़ा दी जाती है/

 बॉलीवुड में तीखी प्रतिक्रिया शुरू हो गई 

प्रियंका चोपड़ा के इस बयान के बाद खासतौर से करण जौहर के खिलाफ जिसमें कंगना राणावत  ने  भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उन्हें भी मौका मिल गया करण जौहर पर निशाना साधने का/

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में प्रियंका का डाउनफॉल तभी से शुरु हो गया था जब प्रियंका और शाहरुख के अफेयर के चर्चा जोर पकड़ने लगे थे और इस बात पर सबसे ज्यादा दुखी और नाराज थी गौरी खान /बताया जाता है कि उस वक्त गौरी खान का साथ देने के लिए करण जौहर मैदान में आ गए थे और उन्होंने शाहरुख और प्रियंका के रिश्ते की कड़ी निंदा की थी/

इसके बाद शाहरुख और करण जौहर में भी अनबन हो गई थी/ बताया जाता है कि तभी से प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ करण जौहर ने बिगुल फूंक दिया था  और तभी से प्रियंका को साइड लाइन करने की कोशिश शुरू हो गई थी/ देखा जाए तो प्रियंका चोपड़ा कोई छोटा नाम नहीं था फिल्म इंडस्ट्री में इसीलिए उन्हें किनारे करने में वक्त लग गया लेकिन उनकी कोशिशें कामयाब हो गई और प्रियंका हार गई और मजबूरन उन्हें बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड का रुख करना पड़ा /