Skip to content

बन जा मेरी गर्लफ्रेंड नोरा फतेही को प्रपोज किया था

बन जा मेरी गर्लफ्रेंड नोरा फतेही को प्रपोज किया था किसी ने

बन जा मेरी गर्लफ्रेंड नोरा फतेही को प्रपोज किया था किसी ने|आज की तारीख में नोरा फतेही देश की धड़कन है उनकी खूबसूरती और उनके डांस के सभी दीवाने हैं| हर कोई nora fatehi के सपने देखता है लेकिन कोई है जिसने नोरा फतेही को प्रपोज किया था |अपनी गर्लफ्रेंड बनने के लिए कहा था और उसके बदले बहुत कुछ देने का वादा भी किया था|  नोरा फतेही ने एक सिरे से उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया|

अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा कौन है जिसकी approach नोरा फतेही तक थी और उसने  नोरा फतेही को प्रपोज भी कर दिया और बदले में बहुत कुछ देने का वादा भी किया |किसी का भी दिमाग यह सोच सकता है कि नोरा फतेही को जिसने प्रपोज किया होगा वह जरूर film इंडस्ट्री से जुड़ा होगा या फिर नोरा फतेही का co-actor होगा लेकिन ऐसा नहीं है जिस शख्स नोरा फतेही को प्रपोज किया वह एक fraudster है |उसके ऊपर ठगी का इल्जाम है और वह जेल में बंद है|

महा ठग सुकेश चंद्रशेखर ने प्रपोज किया था नोरा फतेही को

प्राप्त जानकारी के अनुसार नोरा फतेही को महा ठग  सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी गर्लफ्रेंड बनने के लिए प्रपोज किया था| उसने  नोरा फतेही को अपने साथी पिंकी के जरिए प्रपोज करआया था और साथ ही यह भी प्रलोभन दिया था कि अगर नोरा फतेही उनकी गर्लफ्रेंड बनती है तो वह नोरा फतेही को बहुत शानदार सा घर ले कर देगा और उसकी लाइव स्टाइल का भी पूरा खर्चा उठाएगा |उसे हर तरह के ऐश और आराम देगा|

सुकेश चंद्रशेखर के इस प्रपोजल को नोरा फतेही ने मना कर दिया था उन्होंने उसकी गर्लफ्रेंड बनने से साफ इंकार कर दिया था| nora के मुताबिक पिंकी ने उनके कजिन को बताया की इंडस्ट्री की बहुत सारी एक्ट्रेसेस हैं जो सुकेश चंद्रशेखर के करीब आना चाहती हैं और इसमें जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी शामिल है|

jacqueline और nora के बीच छिड़ी है जंग

जैकलिन फर्नांडीस  सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के ठगी के मामले में  एक्यूज्ड है| उनके ऊपर चार्जशीट फाइल की गई है और इसी बात से खुश ना होते हुए जैकलिन फर्नांडीस ने नोरा फतेही का नाम भी घसीट लिया था

नोरा फतेही की ओर से जैकलीन के खिलाफ दायर मानहानि मामले में पटियाला हाउस कोर्ट 21 जनवरी को सुनवाई करेगा। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कपिल गुप्ता याचिका पर सुनवाई करेंगे। धारा 164 के तहत याचिकाकर्ता नोरा फतेही का बयान दर्ज किया जाएगा। बता दें कि अभिनेत्री नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। नोरा ने आरोप लगाया है कि जैकलीन अपने फायदे के लिए उसका करियर बर्बाद कर रही है। हाल ही में पीएमएलए कोर्ट में जैकलीन ने लिखित बयान दिया था कि ED ने उन्हें गलत तरीके से फंसाया है, जबकि नोरा फतेही जैसे सेलेब्स ने भी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से महंगे-महंगे गिफ्ट लिए थे। लेकिन नोरा को तो गवाह बना दिया गया और उसे फंसा दिया गया. इसी मुद्दे को लेकर नोरा ने जैकलीन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है।