बॉलीवुड सेक्युलर है यहां लव जिहाद नहीं चलता एक्टर गोविंद नामदेव ने लव जिहाद के नाम पर हो रहा तमाशा पर अपनी चुप्पी तोड़ी|
बॉलीवुड सेक्युलर है यहां लव जिहाद नहीं चलता एक्टर गोविंद नामदेव ने लव जिहाद के नाम पर हो रहा तमाशा पर अपनी चुप्पी तोड़ी|उन्होंने कहा बॉलीवुड सेक्युलर है इसलिए यहां पर love jihad सर नहीं उठाता| यहां हर धर्म को एक समान की नजर से देखा जाता है| यहां पर प्रेम मोहब्बत भाईचारा अहमियत रखता है| जिसकी वजह से बॉलीवुड में लव जिहाद का नामोनिशान नहीं है|
शुभ निकाह गोविंदा की नामदेव की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म का नाम है| जिसमें दो वर्गों के युवाओं की प्रेम कहानी को दर्शाया गया है| लड़की मुस्लिम समाज को बिलॉन्ग करती है और लड़का हिंदू समाज को और फिर दोनों आपस में शादी करना चाहते हैं| जिस पर दोनों समाज के लोग उनके घर वाले भी खिलाफ हैं| काफी संवेदनशील मुद्दा है |फिल्म को बनाया है निर्देशक अरशद ने लेकिन उन्होंने बड़े ही सधे अंदाज में इस संवेदनशील मुद्दे को पिक्चरराइस किया है फिल्म में और trailer देखने के बाद ऐसा लगता है कि काफी मजाकिया अंदाज में इस मुद्दे को डील किया गया है|
लव जिहाद के नाम पर आम आदमी पिस्ता है
film के प्रमोशन के दौरान गोविंद नामदेव से एक रिपोर्टर ने पूछा की फिल्में दो अलग वर्ग के लड़का लड़की को प्यार हो जाता है और वह शादी करना चाहते हैं | आज की तारीख में इसे लव जिहाद के नाम सेजाना जाता है |पॉलिटिक्स इंवॉल्व जाती है| मुद्दा गरमाया जाता है |जिसे पॉलीटिशियन अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं अक्सर लिंचिंग भी देखी जाती है ऐसे मामले में |
आम इंसान को तो लव जिहाद में फंसा दिया जाता है लेकिन बॉलीवुड में ऐसा क्या है जहां पर ऐसी कितनी ही शादियां होती हैं लेकिन उन्हें लव जिहाद से दूर रखा जाता है |इस सवाल पर गोविंद नामदेव ने कहा बॉलीवुड sequler प्लेस है यहां पर हर धर्म के लोग एक दूसरे की इज्जत करते हैं यही वजह है कि यहां पर लव जिहाद मामला नहीं चलता|
जब की देखा जाए तो हाल ही में स्वरा भास्कर ने एक मुस्लिम लड़के से शादी की है |अली फजल और रिचा चड्ढा ने शादी की| राखी सावंत ने भी मुस्लिम लड़के आदिल से शादी की लेकिन कहीं भी आवाज नहीं उठी लव जिहाद की| जानकारों का मानना है कि आम इंसान लोगों की पहुंच में होता है| वही बॉलीवुड सितारे आम इंसान की पहुंच से बाहर होते हैं| बॉलीवुड सितारों को trace कर पाना बहुत मुश्किल काम है उन लोगों के लिए जो लव जिहाद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं|