Skip to content

हनी सिंह का तलाक हुआ शालिनी तलवार के साथ

हनी सिंह का तलाक हुआ शालिनी तलवार के साथ 11 साल के बाद दोनों के बीच तलाक हुआ

हनी सिंह का तलाक हुआ शालिनी तलवार के साथ 11 साल के बाद दोनों के बीच तलाक हुआ |23 जनवरी 2011 को दोनों ने दिल्ली में शादी की थी|

रैप की दुनिया में यो यो हनी सिंह का एक बड़ा मुकाम है| यो यो हनी सिंह का हर गाना हिट साबित हुआ है अभी तक और पूरी दुनिया में उनकी फैन फॉलोइंग है|

11 साल पहले 23 जुलाई 2011 को yoyo honey singh ने शालिनी तलवार के साथ दिल्ली के एक गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी लेकिन शादी के कुछ साल के बाद ही दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए थे और लगातार दोनों के बीच रिश्तो में कड़वाहट पैदा हो रही थी जिसकी वजह से दोनों ही मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे थे |ऐसे में शालिनी तलवार ने यो यो हनी सिंह से अलग होने का फैसला किया और उन्होंने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट  में अलग होने की अर्जी डाली थी और साथ ही उन्होंने ₹10 करोड़ का गुजारा भत्ते की मांग भी की थी|

10 करोड़ गुजारे भत्ते पर बात नहीं बनी 1 करोड़ रुपए पर समझौता हुआ| जबकि शालिनी तलवार शुरू से ही ₹10 करोड़ गुजारा भत्ता की मांग कर रही थी लेकिन यो यो हनी सिंह ने उन्हें 1 करोड़ रुपए का चेक चेक सिंल्ड लिफाफे में सौंपा शालिनी तलवार को|

कोर्ट इस मामले में 20 मार्च 2023 को अगली सुनवाई करेगा 

पिछले साल दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने अपने पति यो यो हनी सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी थी|शालिनी तलवार की तरफ से संगीन आरोप लगाए गए थे|

पिछले साल दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने यो यो हनी सिंह पर काफी संगीन आरोप लगाए थे जिनकी वजह से उन्होंने तलाक की अर्जी दी थी  उन्होंने यो यो हनी सिंह पर इल्जाम लगाते हुए लिखा था कि उनके संबंध दूसरी महिलाओं के साथ भी हैं| इसके अलावा शालिनी तलवार ने सिंगर यो यो हनी सिंह पर घरेलू हिंसा, यौन हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का मामला भी दर्ज कराया था|

yo yo honey singh पर शालिनी तलवार ने अपने साथ मारपीट की बात कही थी

यह भी कहा था कि उनके साथ बड़ा धोखा हुआ है| हनी सिंह ने उनको धोखा दिया है दूसरी महिलाओं के साथ उनके फिजिकल रिलेशन हैं और उनके एतराज करने पर उन्हें मारते हैं|

आपको याद हो तो कुछ साल पहले यो यो हनी सिंह अचानक से सुर्खियों से गायब हो गए थे| उनका कहीं पता नहीं चल रहा था उन्हें काफी ढूंढा गया था बाद में पता चला था कि वह काफी बीमार थे |सूत्रों के मुताबिक उनका मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया था |जो सिंगर हर वक्त लाइमलाइट में रहता था अचानक से गुमनाम हो गया था हर कोई उसे ढूंढ रहा था लेकिन वह कहीं नहीं मिल रहा था|

बाद मैं हनी सिंह ने एक बार फिर अपने को संभाला और फिर से वापसी की चकाचौंध की दुनिया में| इस साल  अबू धाबी में हुए आईफा अवार्ड में भी हनी सिंह ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया था जहां पर उनके साथ गुरु रंधावा भी नजर आए थे स्टेज पर और स्टेडियम में मौजूद दर्शक इन के गानों पर झूम झूम कर नाच रहे थे|