Skip to content

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ढाई लाख की लूट एक की मौत..

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ढाई लाख की लूट हुई फायरिंग के बीच एक कर्मचारी की मौत..

मुंबई के दहिसर एरिया में एसवी रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में दिनदहाड़े ढाई लाख की लूट हुई.. बदमाशों ने गोली चलाई जिसमें एक बैंक कर्मचारी की मौत हो गई..

मुंबई के एमएचबी पुलिस स्टेशन की हद में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दहिसर ब्रांच में तकरीबन शाम को 4:00 बजे अचानक से लूट हुई.. जिसमें प्राप्त जानकारी के अनुसार लुटेरे लगभगढाई लाख रुपए लेकर फरार हो गए.. लुटेरों ने सिर्फ लूट ही नहीं करी बल्कि फायरिंग भी की जिसमें एक बैंक कर्मचारी जिसका नाम संदेश गोमरे बताया जा रहा है उसके सीने में गोली दाग दी और नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गए.. संदेश को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसने दम तोड़ दिया..संदेश गोमरे की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है..

 

 

 

 

 

नकाबपोश बनकर पहुंचे थे लुटेरे..

नकाबपोश बनकर पहुंचे थे लुटेरे जिनकी संख्या 2 बताई जा रही है.. यह लुटेरे दिखने में कम उम्र के लग रहे थे.. चेहरे पर मास्क लगा रखा था.. हाथ में पिस्तौल थी और यह दोनों नकाबपोश लुटेरे पैदल ही आए थे बैंक को लूटने के लिए और बैंक मैं से तकरीबन ढाई लाख लूट कर पैदल ही भाग निकले ..

 

 

 

 

 

 

पुलिस के जरिए मिली जानकारी के अनुसार 4:00 बजे दो नकाबपोश बैंक के अंदर घुसे और बैंक में मौजूद संदेश गोमरे नामक कर्मचारी के पास रखे cash से भरे बैग को उससे खींचने लगे.. इस खींचातानी में संदेश ने विरोध जताया जिसके बाद नकाबपोश ने संदेश के सीने में एक गोली दाग दी.. इस घटना में सिक्योरिटी गार्ड भी घायल हुआ.. बताया जा रहा है इस घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इस पूरे मामले के लिए पुलिस की 8 टीमें जांच में जूट गई है..

सीसीटीवी फुटेजकी मदद से पुलिस लुटेरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.. पता लगाने की कोशिश कर रही है की लुटेरे किस दिशा में भागे..