Skip to content

प्रियंका चोपड़ा बनी सरोगेसी के जरिए मां,

प्रियंका चोपड़ा बनी मां घर में आई खुशियां, सरोगेसी के जरिए घर में आया नन्हा मेहमान ,यह खुशी की खबर खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कि.

प्रियंका चोपड़ा बनी मां ,घर में आई खुशियां, सरोगेसी के जरिए घर में आया नन्हा मेहमान, निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा अब बन गए हैं पेरेंट्स, दोनों के घर आई खुशियां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने सरोगेसी के जरिए बच्चे को जन्म दिया और इस खुशी की खबर के साथ उन्होंने अपने फैंस को नए साल का तोहफा दिया.. साथ ही प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर यह भी लिखा कि वह इस खुशी के मौके को काफी प्राइवेट रखना चाहती हैं उन्हें बहुत डिस्टर्ब ना किया जाए, वह सिर्फ अपनी फैमिली को इंजॉय करना चाह रही है इस वक्त.

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को शादी की थी इंडिया में और तभी से अटकलें लगाई जा रही थी  की आखिर कब प्रियंका चोपड़ा मां बनेंगी क्योंकि आमतौर पर देखा गया है कि एक्ट्रेसेस अपने करियर के चलते जल्दी मां नहीं बनना चाहती लेकिन प्रियंका ने शादी के 3 साल के बाद ही सरोगेसी के जरिए बच्चे को जन्म दिया.

काफी वक्त से खबरें चल रही थी कि प्रियंका चोपड़ा मां बनने वाली हैं लेकिन सबको कन्फ्यूजन यह था कि प्रियंका चोपड़ा ने कोई भी फोटो बेबी बम के साथ शेयर नहीं की थी.. बावजूद इसके प्रियंका के मां बनने की खबर काफी वायरल हो रही थी और अब जब प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर खुद ही बताया कि वह मां बन गई है..तब जाकर पिक्चर क्लियर हुई कि प्रियंका के मां बनने की खबर तो सही थी लेकिन सेरोगेसी के जरिए वह मां बनेंगी इसका अंदाजा किसी को नहीं था

प्रियंका के अलावा भी कई और सेलिब्रिटीज सेरोगेसी के जरिए बन चुके हैं पेरेंट्स.

प्रियंका चोपड़ा के अलावा भी कई और सेलिब्रिटीज सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बन चुके हैं, जिनमें शाहरुख खान का बेटा  abrram,आमिर खान और किरण राव का बेटा azaad,शिल्पा शेट्टी के बेटे, बेटियां, संजय दत्त के बच्चे मान्यता दत्त के साथ.. तुषार कपूर का बेटा ..करण जौहर की बेटी और बेटा इस तरह के तमाम नाम है जो सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं और इस लीग में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का नाम भी शामिल हो गया.

लेकिन वही इस लीग में हाल ही में करीना कपूर, अनुष्का शर्मा शामिल नहीं हुई उन्होंने सरोगेसी नहीं बल्कि खुद ही बच्चों को जन्म दिया.