नाजिम रिजवी का निधन मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस
नाजिम रिजवी का निधन मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस | नाजिम रिजवी जिन्होंने बहुत सारी फिल्में की हैं जिनमें खास है hum lallan bol rahe hai|undertrial सलमान खान के साथ भी कई फिल्में की हैं जिसमें चोरी चोरी चुपके चुपके उनकी मशहूर फिल्म थी सलमान खान प्रीति जिंटा rani mukherji के साथ|
producer nazim rizvi ने मुंबई के कोकिलाबेन में अस्पताल में अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली नाजिम रिजवी को तकरीबन 13 दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था उन्हें निमोनिया की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया था जहां पर उनका इलाज चल रहा था लेकिन उनका निमोनिया बिगड़ता गया और भी चीजों में खराबी आती गई| बताते हैं कि मल्टी ऑर्गन फैलियर की वजह से नाजिम रिजवी का निधन हुआ उन्होंने 6 फरवरी की रात को अपनी आखिरी सांस ली| 20 जुलाई 1958 को यूपी के शहर में जन्म हुआ था और अपने पैशन को फॉलो करते हुए वह मुंबई आ गए| यहां पर आकर उन्होंने कई फिल्में बनाई जिसमें सलमान खान की फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके बेहद हिट फिल्म साबित हुई उनकी जिंदगी की |
मुंबई में नाजिम रिजवी रहते थे अपने परिवार के साथ लेकिन उनके निधन पर उन्हें यूपी में उनके घर ले जाया गया क्योंकि उनकी आखिरी ख्वाहिश थी कि उनके निधन के बाद उन्हें उनके शहर के कब्रिस्तान में ही दफनाया जाए|
जेल भी जाना पड़ा था
हर इंसान की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं nazim rizvi की जिंदगी में भी काफी उतार-चढ़ाव आए उन्होंने अगर बुलंदिया देखी तो उतार भी देखा अपनी जिंदगी का| चोरी चोरी चुपके चुपके रिलीज हुई उसके बाद काफी विवाद हुआ था वह विवाद था fund को लेकर इस विवाद के चलते nazim rizvi को जेल भी जाना पड़ा था| जेल में जाने के बाद उन्होंने बहुत सारी चीजें सीखी और उसी के चलते उन्होंने आगे चलकर फिल्म बनाई थी अंडर ट्रायल राजपाल यादव के साथ| यह फिल्म रियल इंसीडेंट पर base थी| जिसमें पिता के ऊपर उसकी अपनी बेटियां रेप का इल्जाम लगाती हैं| इस कहानी को लेकरnazim rizvi ने फिल्म बनाई थी|
अपने jail का इंसीडेंट उन्होंने शेयर किया था
उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान उसे बताया था कि जब वह जेल गए तो उन्होंने वहां पर एक चीज बहुत खास देखी जिसको उन्होंने बहुत बारीकी के साथ नोटिस किया उन्होंने देखा कि जेल के अंदर अगर कोई कैदी मर्डर कर कर आता है तो उसे कोई कुछ नहीं कहता|
कोई कैदी अगर लूटपाट करके आता है तब भी उसे कोई दूसरा कैदी कुछ नहीं कहता लेकिन उन्होंने एक चीज नोटिस कि अगर कोई कैदी रेप करके पहुंचता है तो फिर उसे हर कैदी मारता है| आते जाते कोई भी उसको बुरा भला कहता है| उसके ऊपर लानत भेजता है और उसको मारता भी है|
यह बात nazim rizvi को बड़ी अटपटी लगी थी उन्होंने दूसरे कैदियों से इस बारे में बात की थी| उनसे जानने की कोशिश की थी कि आखिर ऐसा क्या होता है कि दूसरे कैदियों के साथ कोई कहीं कुछ नहीं बोलता लेकिन यही कोई कैदी रेप करके पहुंचता है जेल में तो उसे हर कोई नफरत भी करता है और मारता भी है|
इस पर वहां मौजूद कैदियों ने उन्हें बताया कि जब कोई रेप करके आता है तो यहां मौजूद दूसरे कैदियों के दिमाग में चलता है कि जो काम इसने किया है वही काम कोई दूसरा भी कर सकता है उनकी मां बहनों के साथ और इस खयाल के आते ही उनका खून खोलने लगता है क्योंकि उनको लगता है कि वह यहां जेल में बंद है और ऐसा कुछ उनके घर में भी हो सकता है इसीलिए वह लोग रेप करने वालों कैदियों से नफरत करते हैं|