Skip to content

सलमान खान पेड़ लगाते हुए नजर आए

सलमान खान पेड़ लगाते हुए नजर आए आम जनता को दिया संदेश 

सलमान खान पेड़ लगाते हुए नजर आए आम जनता को दिया संदेश पेड़ लगाने का और बताएं फायदे पेड़ लगाने के

बहुत सारे सामाजिक कार्यों में भी बिजी रहते हैं सलमान खान सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि समाज के हित के लिए भी बहुत सारे कार्य किया करते हैं सलमान और शायद यही वजह है कि पूरे हिंदुस्तान में सलमान की लोकप्रियता बहुत ज्यादा है बल्कि कहना गलत नहीं होगा कि पूरे विश्व में सलमान खान की लोकप्रियता देखी जाती है|

रामोजी राव फिल्म सिटी हैदराबाद में सलमान खान पहुंचे थे प्लांट सापलिंग्स के लिए|पेड़ों को लगाते हुए नजर आए सलमान खान और उन्होंने बताया कि पेड़ कितने अहम हैं जीवन के लिए, धरती के लिए, मनुष्य के लिए, बहुत अहम बात सलमान ने बताई पेड़ लगाने के लिए उन्होंने बताया कि जहां पर पेड़ लगाया जाएगा वहां पर पानी आएगा और सभी जानते हैं कि बहुत सारी जगहों पर पानी की बहुत किल्लत है और पेड़ लगाने से उस जगह पर पानी कुदरती तौर पर आने लगता है ज्यादा पेड़ लगाएंगे तो बारिश भी उन जगहों पर बरसने लगती है|

इस बात पर भी नाराजगी जताई सलमान ने

इस बात पर भी नाराजगी जताई सलमान ने की लोगों को पेड़ों को काटने में बड़ा मजा आता है |आखिर उन्हें क्या मजा मिलता है पेड़ों को काटने में जबकि हर कोई कहता है कि पेड़ लगाओ बावजूद इसके लोग पेड़ों को काटने में लगे रहते हैं|

सलमान खान उस व्यक्ति जिनका नाम santosh हैं उनके साथ पेड़ लगा रहे थे santosh के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने 17 करोड़ पेड़ लगाए हैं सलमान के मुताबिक उन्हेंने इतने पेड़ लगाए हैं कि सूरज की किरण को भी धरती को छूने में परेशानी का सामना करती है सलमान ने यह बात मजाक में कही लेकिन उनके कहने में सच्चाई थी कि उन्होंने बहुत बड़ा कार्य किया है कि कई करोड़ पेड़ धरती पर लगाए हैं अभी तक|

सिर्फ अपनी धरती पर ही नहीं बल्कि श्रीलंका में जब आइफा हुआ था तब वहां पर कोलंबो के पास एक जगह पर भी जाकर सलमान ने पेड़ लगाए थे|

बॉलीवुड टॉलीवुड हर जगह सलमान का जलवा

सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि सलमान खान टॉलीवुड यानी की साउथ इंडस्ट्री में भी इन दिनों काफी ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं क्योंकि साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के कहने पर उनकी फिल्म में सलमान ने तकरीबन 20 मिनट का रोल किया है और जिसके लिए बताया जा रहा है कि सलमान ने कोई पैसे चार्ज नहीं किए है सिर्फ दोस्ती यारी में चिरंजीवी की फिल्म की है|

किच्चा सुदीप की फिल्म विक्रांत रोना को भी हिंदी बेल्ट में सलमान खान प्रेजेंट कर रहे हैं| तकरीबन 2 महीने पहले किच्चा सुदीप और अजय देवगन के बीच ट्विटर पर काफी जंग हुई थी जिसके बाद साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड दोनों में ही तल्ख़ियां पैदा हो गई थी लेकिन सलमान खान ने अपने को इस विवाद से दूर ही रखा और उन्होंने अपने और साउथ फिल्म के एक्टर्स के साथ अपना रिश्ता कायम रखा जबकि देखा जाए तो बॉलीवुड से अजय देवगन का किसी ने भी साथ नहीं दिया किच्चा सुदीप के साथ हुई कंट्रोवर्सी में |