पंकज त्रिपाठी के सामने सुनील शेट्टी फीके पड़े लोगों ने जमकर लगाई क्लास
पंकज त्रिपाठी के सामने सुनील शेट्टी फीके पड़े लोगों ने जमकर लगाई क्लास |कहते है कि मेहनत धीरे धीरे रंग जरूर लाती है और ऐसा ही कुछ हुआ है पंकज त्रिपाठी के साथ भी जिनकी मेहनत धीरे-धीरे ऐसा रंग लाई कि आज की तारीख में हर दिल अजीज बन गए हैं पंकज त्रिपाठी| हर तरफ उनकी एक्टिंग |उनकी सादगी के चर्चे हैं|
pankaj tripathi के सामने आज की डेट में कई स्टार्स फीके पड़ जाते हैं जहां पर pankaj tripathi खड़े हो वहां पर देखा गया है कि स्टार्स की चमक धुंधली पड़ गई उनके सामने |ऐसे ही कुछ हुआ था आबू धाबी यास आईलैंड में आईफा के दौरान जहां पर सुनील शेट्टी मौजूद थे ग्रीन कारपेट पर लेकिन वहीं पर pankaj tripathi की भी एंट्री हो गई |मीडिया जो कि वहां पर कवरेज के लिए मौजूद था उसकी सारी तवज्जो पंकज त्रिपाठी की तरफ हो गई सुनील शेट्टी जोकि स्टार के रूप में गिने जाते हैं उनकी चमक पंकज त्रिपाठी के सामने फीकी पड़ने लगी|
एक यूज़र ने लिखा सुनील शेट्टी को कोई भाव भी नहीं दे रहा पंकज त्रिपाठी के सामने| एक और यूज़र ने लिखा सुनील शेट्टी को की इनका जमाना लद गया |पंकज त्रिपाठी की सादगी कयामत ढा रही थी बड़ी विनम्रता से वह हाथ जोड़कर सबसे मिल रहे थे|
सोशल मीडिया पर सीनियर महिला पत्रकार की भी जमकर आलोचना हो रही है
आइफा के दौरान पंकज त्रिपाठी जब ग्रीन कारपेट पर आए अंदर हॉल में जाने के लिए तो वहां पर उन्होंने इंडियन मीडिया को देखा तो सबको पहचान गए और खुद ही कहा अरे यहां तो सब अपने मौजूद हैं |ऐसे में एक सीनियर महिला पत्रकार ने पंकज त्रिपाठी को तू तू कह कर बुलाया यह क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जहां पर एक सीनियर महिला पत्रकार पंकज त्रिपाठी से बदतमीजी से मुखातिब हो रही है और वही पंकज त्रिपाठी विनम्रता के साथ हाथ जोड़कर आप करके बात कर रहे हैं उस महिला पत्रकार से|
इस बात पर काफी आलोचना हो रही है उस महिला पत्रकार की| कमेंट में लोग लिख रहे हैं की तमीज नहीं है इस महिला पत्रकार को कैसे तू तू करके बात कर रही है| एक यूजर ने लिखा पंकज त्रिपाठी की विनम्रता को सलाम जिसने इस महिला पत्रकार को अपनी तमीज से मुंह तोड़ जवाब दिया|
सोशल मीडिया पर pankaj tripathi की क्लिप बेहद वायरल हो रही है हर कोई उनको देखकर कह रहा है डाउन टू अर्थ इंसान है यह|
आइफा अवार्ड के दौरान जब पंकज त्रिपाठी को अवार्ड देने के लिए स्टेज पर बुलाया गया तो हॉल में मौजूद तकरीबन 45,000 ऑडियंस ने खड़े होकर एक साथ पंकज त्रिपाठी के नाम के नारे लगाए और बेतहाशा तालियों की गड़गड़ाहट से सारा हाल गूंजने लगा| किसी ने नहीं सोचा था कि pankaj tripathi को इतना सम्मान मिलेगा| खुद pankaj tripathi ने भी यह एक्सपेक्ट नहीं किया था कि उन्हें इतना ज्यादा सम्मान मिलेगा पब्लिक की तरफ से उनकी आंखों में आंसू आ गए थे जनता का इतना प्यार देखकर|