Priyanka Chopra Nick Jonas घर छोड़ने पर मजबूर
Priyanka Chopra Nick Jonas घर छोड़ने पर मजबूर आखिर ऐसा क्या हो गया जो प्रियंका चोपड़ा अपना घर छोड़ने पर मजबूर हो गई है/ वह घर जो उन्होंने LA में सितंबर 2019 में लिया था/ जो की एक लग्जरी प्रॉपर्टी है और बहुत ही posh एरिया में मौजूद है/ बावजूद इसके ऐसा क्या बात हो गई जो प्रियंका चोपड़ा ने तय कर लिया कि अब वह उस घर में नहीं रहेगी/
Nick jonas से प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में शादी की और मुंबई में बहुत बड़ा रिसेप्शन रखा था मीडिया और घर वालों के लिए /साथ ही साथ बॉलीवुड के लिए भी एक अलग से रिसेप्शन रखा गया था जहां पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास दोनों ही काफी गर्म जोशी के साथ सबसे मिले थे/
काम तो US में भी सही नहीं हो रहा
प्रॉपर्टी के मामले में जिस तरह से यहां लोग रोया करते हैं कि उन्हें धोखा हो गया प्रॉपर्टी खरीदने में ठीक उसी तरह से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के साथ भी हुआ उन्हें भी प्रॉपर्टी खरीदने में धोखा हो गया और अब मामला कोर्ट में पहुंच गया है/
दरअसल लॉस एंजेलिस में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 2019 में प्रॉपर्टी खरीदी थी लेकिन वही प्रॉपर्टी जो की बहुत शानदार प्रॉपर्टी हुआ करती थी उसके अंदर बहुत सारी खामियां नजर आने लगी/ आलम यह हो गया कि वहां पर इन लोगों को सांस लेना भी दुभर हो रहा है/
वॉटर डैमेज के चलते प्रॉपर्टी में बहुत सारी खामियां निकल आई है और इसी वजह से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने जिससे यह मकान खरीदा था उनके ऊपर लीगल स्टेप उठाया है/
बताया जा रहा है जीस प्रॉपर्टी को प्रियंका चोपड़ा निक जोनास ने खरीदा था उसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर थी और इतनी महंगी प्रॉपर्टी खरीदने के बाद भी उसमें बहुत सारे खामियां निकल आई है/ अब अगर उसकी रिपेयरिंग कराई जाती है तो खर्चा जो आएगा वह तकरीबन 13 से 20 करोड रुपए आएगा/ इसी वजह से दोनों ने अपने को ठगा हुआ पाया और अब उन्होंने लीगल स्टेप उठाया है/
घर खरीदने के बाद ही कई इश्यूज सामने आने लगे थे
अपनी कंप्लेंट में प्रियंका चोपड़ा ने जो बातें सामने रखी है उसमें उन्होंने यह बताया है कि घर के अंदर मौजूद पुल और सपा साइड में वॉटरप्रूफ की परेशानियां तभी से शुरू हो गई थी जब उन्होंने यह प्रॉपर्टी खरीदी थी और वह परेशानियां धीरे-धीरे बढ़ती गई /उसके अलावा barbecue एरिया में भी और deck में भी लीकेज प्रॉब्लम है इस तरह की शिकायत दर्ज कराई है प्रियंका और निक जोनास ने/
फिलहाल निक जोनास अपने दोनों भाइयों के साथ इंडिया में tour पर आए हुए हैं और प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ लॉस एंजेलिस में ही रह रही है/