Skip to content

अर्जुन कपूर 100 साल तक काम करना चाहते हैं

अर्जुन कपूर 100 साल तक काम करना चाहते हैं फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी है उनकी ख्वाहिश

अर्जुन कपूर 100 साल तक काम करना चाहते हैं फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी है उनकी ख्वाहिश लेकिन किस बिनाह पर ऐसा सोचते हैं अर्जुन कपूर यह तो वही जानते होंगे|

फिल्म इंडस्ट्री मैं ArjunKapoor ने 10 साल पूरे कर लिए फिल्म इश्कजादे से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था अर्जुन कपूर ने और उस फिल्म को रिलीज हुए 10 साल हो चुके हैं |10 साल पूरे होने पर अर्जुन कपूर काफी खुश हैं कि वह ऐसी इंडस्ट्री का हिस्सा है जो हर तरह के मसाले से भरपूर है| जहां पर इमोशंस भी हैं खुशियां भी हैं दौलत भी है शोहरत भी है  गम भी हैं गम को बांटने वाले भी हैं|

10 साल पूरा करने पर अर्जुन कपूर की दिली ख्वाहिश है कि वह 100 साल तक काम करें फिल्मों में| वह बताते हैं कि फिल्मों में काफी मिलाजुला रिस्पांस रहा है इन 10 सालों में कभी खुशी कभी गम वाला मामला रहा उनके साथ|

 अपनी सक्सेस को सेलिब्रेट नहीं कर पाए

इन 10 सालों में अर्जुन कपूर को जो भी सक्सेस मिली है उसको वह सेलिब्रेट नहीं कर पाए या एंजॉय नहीं कर पाए क्योंकि हमेशा वह अपने अगले step के बारे में सोचने लगते हैं| जिसकी वजह से वह अपने पहले की सक्सेस को एंजॉय नहीं कर सके ऐसा मानना है अर्जुन कपूर का लेकिन अगर देखा जाए तो अर्जुन कपूर ने इन 10 सालों में फिल्में तो बहुत सारी की लेकिन hit कितनी है अगर इसके बारे में किसी से पूछा जाए तो उसको दिन में ही तारे नजर आने लगेगे|

सोच में पड़ जाएगा  कि आखिर अर्जुन कपूर ने हिट फिल्में करी कौन सी हैं

बहुत सोच विचार करने पर टू स्टेट दिमाग में आती है और दूसरी Gundey |फिल्म एक विलन में भी अर्जुन कपूर थे लेकिन वह भी उनकी solo फिल्म नहीं थी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिलाजुला रिस्पांस मिला था|

टू स्टेट फिल्म में आलिया भट्ट अमृता सिंह रोनित रॉय उनके साथ में थे और अमृता सिंह और रोनित रॉय का सपोर्टिंग रोल बहुत जबरदस्त था |script बहुत अच्छी लिखी गई थी जिसके चलते हैं वह film काफी हिट साबित हुई थी लेकिन वह हिट अर्जुन कपूर की झोली में ही जाती है|

वहीं दूसरी की बात करें तो Gunday उसको भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था लेकिन उस फिल्म में अकेले अर्जुन कपूर नहीं थे रणवीर सिंह भी थे और रणवीर सिंह के अलावा प्रियंका चोपड़ा इरफान खान का भी दमदार किरदार था उस film के अंदर| Gundy भी काफी हिट साबित हुई थी बॉक्स ऑफिस पर वह भी अर्जुन कपूर के हिट फिल्मों में गिनी जा सकती है लेकिन पूरा श्रेय अर्जुन कपूर को नहीं दिया जा सकता|

इन दो फिल्मों के बाद तीसरी हिट फिल्म कि अगर बात करें तो दिमाग पर बहुत जोर देने के बाद भी अर्जुन कपूर की कोई तीसरी फिल्म जो हिट हुई हो याद नहीं आती | अब ऐसे में अर्जुन कपूर  किस बिनाह पर इंडस्ट्री में 100 साल तक काम करना चाहते हैं इसका उत्तर उन्हीं के पास हो सकता है और वैसे भी सोच पर किसी का कोई  इख्तियार नहीं है|