Skip to content

भूपेंद्र सिंह का निधन

भूपेंद्र सिंह का निधन मुंबई के अस्पताल में एडमिट थे 

भूपेंद्र सिंह का निधन मुंबई के अस्पताल में एडमिट थे पिछले कई दिनों से |उनकी उम्र 82 साल की थी

मिताली सिंह जो कि खुद भी सिंगर है और भूपेंद्र सिंह की पत्नी है उन्होंने जानकारी दी कि भूपेंद्र सिंह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे उन्हें क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था| जहां पर उन्हें यूरिनल प्रॉब्लम थी जिसकी वजह से उनकी बॉडी मैं और भी कई तरह की प्रॉब्लम शुरू हो गई थी| उनकी उम्र 82 साल की थी और अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली|

खबर लिखे जाने तक जो सूचना प्राप्त हुई थी उसके मुताबिक उनका अंतिम संस्कार मंडे यानी कि 18 जुलाई को ही रात में करीब 11:30 बजे ओशिवारा क्रिमेटोरियम में किया जाएगा|

अपनी यूनिक आवाज से पहचाने जाते थे

भूपेंद्र सिंह की आवाज काफी भारी थी और अपनी आवाज से ही उनकी एक अलग पहचान बन गई थी क्योंकि उनकी आवाज में बेस बहुत था उन्होंने बहुत यादगार गाने गाए हैं जिस में मौसम का गाना दिल ढूंढता है फिर वही फुर्सत के रात दिन सुनने के बाद आज भी लोग अपने पुराने दिनों में खो जाते हैं|

अमिताभ बच्चन की फिल्म  सत्ते पे सत्ता में उन्होंने कई सिंगर के साथ दुक्की पे दुक्की हो या  सत्ते पे सत्ता गाना गाया था यह गाना भी काफी मशहूर हुआ और आज भी इसको लोग सुनते हैं|

फिल्म हकीकत का गाना होके मजबूर मुझे उसने बुलाया होगा जिसमें उनके साथ मोहम्मद रफी, तलत महमूद और मन्ना डे जैसे लीजेंडरी सिंगर भी मौजूद थे इस गाने के बारे में उन्होंने एक किस्सा सुनाया था कि जब यह गाना रिकॉर्ड करने के लिए पहुंचे तो वहां पर सभी लोग मौजूद थे|

ऐसे में म्यूजिक डायरेक्टर ने जब भूपेंद्र सिंह से कहा कि आप इस गाने की शुरुआत करिए होके मजबूर मुझे उसने बुलाया होगा यह सुनकर भूपेंद्र सिंह थोड़ा सकपका गए क्योंकि उनके सामने मोहम्मद रफी तलत महमूद मौजूद थे और मोहम्मद रफी के सामने गाना उन से शुरू करने के लिए कहा गया इस बात को लेकर वह काफी घबरा गए थे लेकिन वह बताते हैं कि मोहम्मद रफी ने उन्हें ढांढस बंधाया और उनकी हौसला अफजाई की जिसके बाद उन्होंने वह गाना शुरू किया और फिर वह गाना आज भी एक हिस्ट्री है जिसे सुनकर लोग आज भी रो पड़ते हैं|