Skip to content

दर्शन कुमार को स्ट्रगल डेज याद आए

दर्शन कुमार को स्ट्रगल डेज याद आए जब काम के लिए दर-दर भटकना पड़ता था

दर्शन कुमार को स्ट्रगल डेज याद आए जब काम के लिए दर-दर भटकना पड़ता था और लोग उन्हें काम नहीं देते थे|फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही कोई ऐसा एक्टर होगा जिसका ताल्लुक फिल्मी घरआने से ना हो और उसने सगन स्ट्रगल ना किया हो |हर किसी का अपना स्ट्रगल होता है और जब वह कामयाब हो जाता है तो जनता को कामयाब एक्टर की स्ट्रगल डेज की कहानी सुनना पसंद आती है|

एक्टर दर्शन कुमार जिन्हें हाल ही में रिलीज हुई कंट्रोवर्शियल फिल्म kashmir files में काफी पसंद किया गया ,उनके एक्टिंग को काफी ज्यादा  सराहा गया |आज दर्शन कुमार सक्सेसफुल एक्टर्स की गिनती में आते हैं लेकिन जब वह अपने स्ट्रगल डेज याद करते हैं तो उनकी आंखें भर आती हैं| आवाज थर्राने लगती है|

अपने स्ट्रगल डेज की कहानी याद करते हुए बताते हैं की बहुत दिन ऐसे गुजरते थे जब पारले जी बिस्किट और पानी का सहारा होता था| काम के सिलसिले में एक ऑफिस से दूसरा ऑफिस जाते थे काम मांगने के लिए लेकिन हमेशा निराशा ही हाथ लगती थी|

हर रोज सुबह उठते थे तैयार होते थे ,ऑडिशन के लिए तैयारी करते थे, मुंबई की सड़कों पर पैदल चलते थे| जूते गंदे ना हो जाएं ऑडिशन पर जाने से पहले इसलिए उनको बैग में रखकर चलते थे और पैरों में चप्पल पहनते थे| ऑडिशन पर पहुंचने पर बैग से जूते निकालकर पहन लेते थे|शुक्रगुजार हैं कि आज वही लोग हैं जो काम देने से मना करते थे |अब घर पर स्क्रिप्ट भेजते हैं और इंतजार करते हैं दर्शन के हामी भरने का|

शुक्रगुजार हैं इंडस्ट्री के कुछ लोगों के

कहते हैं फिल्म इंडस्ट्री में वह एक्टर खुशनसीब होते हैं जिन्हें इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों का सपोर्ट मिल जाए| दर्शन कुमार भी अपने को काफी खुश नसीब मानते हैं कि उन्हें नसीरुद्दीन शाह, सतीश कौशिक,अनुपम खेर, नीना गुप्ता जैसे मंझे हुए कलाकारों का सपोर्ट मिला|

प्रियंका चोपड़ा की कही हुई बात आज भी याद है दर्शन कुमार को जब उन्होंने पहली बार मीडिया का सामना किया था| सारे कैमरे उनकी तरफ थे और लगातार फ़्लैश चमक रहे थे उनके चेहरे पर| यह बात है जब मैरी कॉम रिलीज हुई थी प्रियंका चोपड़ा के साथ|

मीडिया इंटरेक्शन के दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ जब दर्शन कुमार पहुंचे तो काफी नर्वस थे| इतने सारे कैमरे को देखकर और भी नर्वस हो गए थे| तब प्रियंका चोपड़ा ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा की ऑनेस्टी के साथ रहे| जैसे हैं वैसे ही ईमानदारी के साथ कैमरा फेस करें क्योंकि कैमरा हर चीज पकड़ लेता है| कैमरे से कुछ नहीं छुपता इसलिए कॉन्फिडेंटली सब कुछ फेस करें|प्रियंका चोपड़ा के दिए हुए उस हौसले ने उन्हें कॉन्फिडेंस दिया और वह कॉन्फिडेंस आज तक बरकरार है|

दर्शन कुमार ने शुरुआत की थी टेलीविजन से जहां पर उन्होंने छोटी बहू किया था उसके बाद उन्होंने बाबा ऐसा वर ढूंढो और देवों के देव महादेव किया था|

बाद में उन्हें अनुष्का शर्मा की फिल्म NH10 और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म सरबजीत जैसी फ़िल्में भी करने का मौका मिला|