Skip to content

Human Trafficking France Flight

Whatsapp Image 2023 12 26 At 12.21.59 Pm

Human Trafficking France Flight लोटी भारत

Human Trafficking France Flight लोटी भारत मानव तस्करी के शक में फ्रांस में रोका गया था प्लेन जिसमें तकरीबन 303 भारतीय सवार थे इस फ्लाइट को मानव तस्करी के शक में फ्रांस में रोक दिया गया था और यह फ्लाइट फ्रांस से वापस मुंबई भेज दी गई जिसमें भारतीय नागरिक सवार थे/

मानव तस्करी पूरी दुनिया का एक बहुत संगीन जुर्म है और इस जुर्म को रोकने के लिए पूरी दुनिया के इंटेलिजेंस लगी रहती है और इसी इंटेलिजेंस के इनफार्मेशन पर फ्रांस से भारतीय सवार फ्लाइट को वापस भेजा गया जिसमें 303 भारतीय सवार थे और यह फ्लाइट मंगलवार को सुबह तकरीबन 4:00 बजे मुंबई के एयरपोर्ट पर लैंड हुई /जिसमें से भारतीय नागरिकों को एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा जा सकता है/

बताया जा रहा है कि दुबई से निकारागुआजा रहे हैं भारतीय नागरिकों वाला विमान उस वक्त फ्रांस की सर जमीन पर रोक दिया गया जब यह विमान वॉटरी एयरपोर्ट पर ईंधन भरने के लिए उतरा था/

इसे यहां से इधन भरने के बाद निकारागुआजा ले जा रहे थे लेकिन फ्रांस के अधिकारियों को इंटेलिजेंस के जरिए खबर मिली कि यह जो फ्लाइट दुबई से आई है जिसमें तकरीबन 303 भारतीय हैं जो कि निकारागुआजा जा रहे हैं और इसमें मानव तस्करी का शक है /इसमें मानव तस्करी के पीड़ितों को भी ले जाया जा रहा है /यह खबर मिलते ही फ्रांस के अधिकारियों ने इस फ्लाइट को उड़ने से रोक दिया और इस फ्लाइट को वहीं पर रोक कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी/

फ्रांस से लौटे लोग अपना मुंह छुपा कर भाग रहे थे

मुंबई एयरपोर्ट पर जब फ्रांस फ्लाइट उत्री उसमें से जब पैसेंजर निकले तो वह अपना मुंह छुपा कर बिना कुछ बात किया मीडिया से भाग रहे थे /ऐसा लग रहा था जैसे वह कोई अपराधी हो जो अपराध करके आए हो और अपना चेहरा छुपा रहे हो/ किसी में भी हिम्मत नहीं थी कि वह मीडिया से बात कर सके या उनको पूरी सच्चाई बता सके बल्कि वह सब मीडिया से नाराज भी नजर आ रहे थे और अपना मुंह छुपा कर जल्द से जल्द एयरपोर्ट से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे/

प्राप्त जानकारी के अनुसार एयरक्राफ्ट के 303 यात्रियों में से 276 भारत लौट पाए हैं यानी की दुबई से जिस फ्लाइट ने उड़ान भरी थी उसमें 303 भारतीय मौजूद थे और 303 में से 276 ही भारत वापस लौटे हैं/ इनमें करीब 25 भारतीयों ने फ्रांस में शरण मांगी है इन्हें पेरिस के स्पेशल जॉन चार्ल्स डी गोल एयरपोर्ट पर उस जगह भेज दिया गया है जहां शरण मांगने वालों को रखा जाता है यानी कि यह लोग एसाइलम में चले गए हैं/

बताया जा रहा है कि दो यात्रियों को फ्रांस के अफसर ने देश छोड़ने की मंजूरी नहीं दी है/ इन पर फ्रेंच लो के तहत केस चलाया जाएगा और इसके चलते उन्हें वहां पर डिटेन कर दिया गया है/