Skip to content

नितिन चंद्रकांत देसाई ने आत्महत्या की

नितिन चंद्रकांत देसाई ने आत्महत्या की अपने एनडी स्टूडियो में खुद को लगाई फांसी

नितिन चंद्रकांत देसाई ने आत्महत्या की अपने एनडी स्टूडियो में खुद को लगाई फांसी/कर्जत में स्थित एनडी स्टूडियो बहुत मशहूर है और यह स्टूडियो नितिन देसाई ने बनाया था और अपने ही नाम पर इसका नाम रखा था एनडी स्टूडियो यानी कि नितिन देसाई स्टूडियो/

अपने स्टूडियो में नितिन देसाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली/ जो कि बहुत ही शॉकिंग न्यूज़ है /किस वजह से नितिन देसाई ने इतना बड़ा कदम उठाया इसकी अभी जानकारी नहीं मिली है/ प्राप्त जानकारी के अनुसार नितिन देसाई ने खुद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है उन्होंने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है/ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नितिन देसाई के शव को अपने कब्जे में ले लिया है/

आर्ट डायरेक्शन मैं नितिन देसाई का बहुत बड़ा नाम था उन्होंने कर्जत में एनडी स्टूडियो की स्थापना की थी और इसके इनॉग्रेशन पर उन्होंने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बुलाया था/ अमिताभ बच्चन के हाथों अपने एनडी स्टूडियो का इनॉग्रेशन किया था/

काफी हंसमुख मिजाज के इंसान थे नितिन देसाई /हमेशा उनके चेहरे पर एक मुस्कुराहट देखने मिलती थी और उनके चेहरे को देखकर यह समझना बड़ा मुश्किल था कि उनके अंदर कोई बवंडर चल रहा है जो उन्हें इतने  ड्रास्टिक स्टेप की तरफ ले जा रहा है जहां पर वह खुद ही अपनी जान ले लेंगे/

 एनडी स्टूडियो में बहुत सारी शूटिंग हुआ करती हैं

बॉलीवुड के लिए वह एक पसंदीदाspot है शूटिंग करने का/ यहां पर बहुत बड़ी-बड़ी फिल्मों के सेट लगे हैं जिसमें जोधा अकबर बहुत मुख्य है/

अभी भी जोधा अकबर का सेट एनडी स्टूडियो में वैसे ही लगा हुआ है और यहां पर लोग खास तौर से घूमने जाते हैं और जोधा अकबर का सेट देखने जाते हैं/ नितिन देसाई ने कई बार फिल्मफेयर अवार्ड जीते इसके अलावा भी उन्हें आईफा अवार्ड से भी नवाजा गया उन्होंने कई बार कई बड़े अवॉर्ड शो के सेट डिजाइन किए लेकिन अब सिर्फ उनकी यादें रह गई हैं उनके एनडी स्टूडियो के साथ/