व्हेल मछली की सवारी का मजा लेते लोग नजर आए आंध्र प्रदेश के एक समुद्र तट .
व्हेल मछली की सवारी का मजा लेते नजर आए लोग आंध्र प्रदेश के एक समुद्र तट पर, जहां पर एक व्हेल मछली समुद्र के किनारे आ गई थी और वापस समुद्र में नहीं जा पा रही थी .तट पर मौजूद लोगों ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद किया .कुछ लोगों ने व्हेल के साथ सेल्फी खींचआनी शुरू कर दी तो कुछ ने व्हेल पर सवारी शुरू कर दी.
तकरीबन 15 फीट लंबी व्हेल मछली आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में समुद्र किनारे आ फसी ..यह समुद्र तट राजकोट क्षेत्र के चिन्न कोत्तूरु गांव के निकट बताया जाता है. जहां पर व्हेल मछली रास्ता भटक कर समुद्र तट पर आ पहुंची थी.. पानी कम होने की वजह से उसको वापस समुद्र में जाने में दिक्कत हो रही थी. काफी कोशिश कर रही थी व्हेल मछली समुद्र में जाने की, इस बीच वहां मौजूद लोगों ने मौके का फायदा उठाते हुए व्हेल मछली के साथ खूब अठखेलियां की.
गांव के लोग जो वहां समुद्र तट पर मौजूद थे उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने इतनी बड़ी व्हेल मछली कभी नहीं देखी इस तट पर.
अक्सर तट पर व्हेल मछली रास्ता भटक जाती है.
अक्सर तट पर देखा गया है कि व्हेल मछली रास्ता भटक कर आ जाती है और बड़ी दिक्कतों के बाद वापस समुद्र में जा पाती है. इससे पहले भी बताया जा रहा है कि विशाखापट्टनम के समुद्र तट पर करीब 2 महीने पहले कुछ मछुआरों को एक व्हेल शार्क मछली मिली थी जिसको देखकर मछुआरे दंग रह गए थे क्योंकि वहां भी पहली बार ऐसा हुआ था कि कोई विशाल व्हेल मछली तट पर आ गई हो बताया जाता है कि वह मछली भी करीब 15 फीट की थी. यह व्हेल मछली मछुआरों के जाल में फंस गई थी जिसके बाद मछुआरों ने वन विभाग के साथ मिलकर और उनके सहयोग से उसको वापस से समुंदर में ले जाकर छोड़ दिया था.