Skip to content

रणवीर सिंह का कैरियर दांव पर

रणवीर सिंह का कैरियर दांव पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर निर्भर करेगा

रणवीर सिंह का कैरियर दांव पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर निर्भर करेगा रणवीर सिंह का कैरियर/काफी समय से रणवीर सिंह 1 हिट की तलाश में लगे हैं लेकिन उन्हें हिट फिल्म नहीं मिल रही और इसी वजह से उनके कैरियर का ग्राफ काफी नीचे आ गया है/

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से रणवीर  के कैरियर का ग्राफ तय होगा /इस फिल्म के हिट फ्लॉप से पता चलेगा कि ऊंट किस करवट बैठ रहा है रणवीर सिंह के कैरियर का/

करण जौहर के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को बताया जा रहा है काफी हटकर है/ इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आएगी/ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही है और सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को देखकर कुछ बदलाव दिए हैं/

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी गली ब्वॉय से हिट है/ इसके अलावा इस फिल्म में और भी कई सीनियर एक्टर काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें फिल्म के प्रमोशन से दूर रखा गया है/ फिल्म का प्रमोशन का पूरा दारोमदार आलिया और रणवीर के कंधों पर है/

एक आदद हिट की तलाश में है रणवीर सिंह

पिछली कुछ फिल्में लगातार रणवीर सिंह की बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क गई है/ पानी भी नहीं मांग पाई बॉक्स ऑफिस पर /जिसमें Cirkus jayesh bhai zordar शामिल है/ यह फिल्में कब आई और कब चली गई पता भी नहीं चला/ डिजास्टर साबित हुई है बॉक्स ऑफिस पर जिसकी वजह से रणवीर सिंह का ग्राफ काफी नीचे आ गया है और अब सारी उम्मीदें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से जुड़ गई हैं रणवीर सिंह की/

दूसरी तरफ आलिया भट्ट की फिल्में लगातार हिट साबित हुई है जिसमें गंगूबाई ने तो काफी रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं /तो उस लिहाज से आलिया भट्ट तो हिट चल रही हैं /बस सारा मसला जो है रणवीर सिंह से जुड़ा हुआ है/ लोगों का मानना है कि अगर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी किसी वजह से ना चल सकी तो रणवीर सिंह पर जल्दी कोई  प्रोड्यूसर दाव नहीं खेलेगा और रणवीर सिंह का कैरियर एक बार फिर मुश्किलों में आ जाएगा/

वैसे देखा जाए तो रणवीर सिंह के नाम पर लगातार हिट फिल्में हैं जिसमें से संजय लीला भंसाली के साथ उनकी सभी फिल्में हिट साबित हुई हैं लेकिन यह बॉलीवुड है जहां पर सितारा एक रात में चढ़ता है और एक ही रात में गिरवी जाता है/