अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर लोकतंत्र बचाओ आंदोलन
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर लोकतंत्र बचाओ आंदोलन /इस वक्त देश के अलग-अलग हिस्सों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर काफी आंदोलन देखे जा रहे हैं और ऐसे में इसी कड़ी में मुंबई से सेट हैं वसई इलाके में इंडिया गठबंधन का लोकतंत्र बचाओ आंदोलन देखने मिला/ इस आंदोलन में इंडिया गठबंधन के बहुत सारे नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और उन्होंने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का खंडन करते हुए मार्च निकाला/
इंडिया गठबंधन का लोकतंत्र बचाओ आंदोलन शहीद दिवस पर किया गया यानी की 23 मार्च को/ वसई पश्चिम में जहां पर बस डिपो है उसके पास इंडिया गठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता और समर्थकों ने शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को याद करते हुए जनता से एक सवाल किया कि आज जो देश की हालत है इन हालात को देखते हुए/ क्या यह सोचने वाली बात नहीं है कि क्या ऐसे ही भारत की कामना करते हुए शहीद भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु ने शहादत को चुमा था/
लोकतंत्र बचाने का समारोह चलता रहेगा
इंडिया गठबंधन का लोकतंत्र बचाओ आंदोलन जब शुरू हुआ तो इसमें कांग्रेस के vijay pati, onil john almeda, babban lopis, mayur tukaram, wilfred dsouza, आम आदमी पार्टी के john parera, balwant kulkarni , सेक्युलर महामोर्चा के ashok pandey anil chauhan जैसे कई जाने-माने नेताओं ने इस जन आक्रोश आंदोलन में हिस्सा लिया/
लोकतंत्र बचाओ आंदोलन के इस मार्च में कई मुद्दों पर आवाज उठी/ अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का जमकर विरोध किया गया/ देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए जो लड़ाई चल रही है उसको पूरे जोश और सत्य भाव के साथ जारी रखने का भी संकल्प लिया गया/ यही नहीं बल्कि कांग्रेस के जो खाता सरकार द्वारा कब्जे में लिए गए हैं उनका भी विरोध किया गया/ प्रधानमंत्री मोदी पर electoral bond के जरिए ED का दुरुपयोग करके पैसे उगाही का आरोप भी आंदोलनकारीयो ने लगाया
वसई एरिया में जो भी प्रदर्शन किया गया वह काफी शांतिपूर्ण तरीके से किया गया था और यहां पर आंदोलनकारीयो ने यह भी प्रण लिया कि अब वसई विरार नालासोपारा नएगांव के हर गली हर चौराहे में जाकर जनता के साथ मिलकर लोकतंत्र बचाने की मुहिम चलाएंगे और सबको जागरूक करेंगे/