Skip to content

दिशा पटानी की जिंदगी में कोई आ गया है

दिशा पटानी की जिंदगी में कोई आ गया है क्या ?

दिशा पटानी की जिंदगी में कोई आ गया है क्या ? काफी समय से यह सवाल उठ रहा है कि क्या दिशा पटानी की जिंदगी में टाइगर श्रॉफ के जाने के बाद किसी और इंसान ने एंट्री  ले ली है|

एक शख्स के साथ दिशा पटानी को काफी देखा जा रहा है| देखने में वह शख्स किसी बाहर देश का है का और उसी के साथ दिशा पटानी को काफी बार देखा गया है| हाल फिलहाल में उस शख्स के साथ दिशा पटानी को डिनर पर| जिम में और भी दूसरी जगह पर spot किया गया है| उसी के बाद से खबरें तेजी से चलने लगी कि क्या disha patani की जिंदगी में कोई और आ गया है टाइगर श्रॉफ के जाने के बाद|

दरअसल जो शख्स दिशा के साथ बहुत ज्यादा नजर आ रहा है आजकल कभी सेल्फी लेते हुए सोशल मीडिया पर दिख जाता है| तो कभी उस शख्स के साथ दिशा पटानी किसी restaurant के बाहर नजर आ जाती हैं| जिम में भी उन्हीं के साथ दिशा जिम करती नजर आती हैं| चलिए आपको बताते हैं कि उस शख्स का नाम क्या है और कैसा रिश्ता है उसका दिशा के साथ|

एलेग्जेंडर एलेक्स नाम है उस शख्स का जो दिशा पटानी के साथ बहुत नजर आने लगा है

अलेक्जेंडर एलेक्स मॉडल एक्टर है जोकि मुंबई में रहते है एलेग्जेंडर का ताल्लुक सेर्बिया से है |वह सेर्बिया से हिंदुस्तान मॉडलिंग और एक्टिंग करने की इरादे से आए थे और अब यहीं पर बस गए हैं|

एलेग्जेंडर ने अपने और दिशा पटानी के affair की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा की उन दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है| वह दोनों एक अच्छे दोस्त हैं और उससे ज्यादा कुछ नहीं |2015 में जब एलेग्जेंडर मुंबई आए थे उस वक्त वह दिशा पटानी flat पार्टनर हुआ करते थे| दोनों एक ही flat में रहते थे और तभी से दोनों के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है| वह बताते हैं कि साथ में खाना खाते थे| नाश्ता करते थे| खाली वक्त में घंटों बातें किया करते थे|

टाइगर श्रॉफ के साथ भी उनके अच्छे रिश्ते हैं और टाइगर और दिशा पटानी के ब्रेकअप पर एलेग्जेंडर ने कुछ भी कमेंट करने से इंकार कर दिया |बस उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनके और दिशा पटानी के बीच कोई affair नहीं चल रहा बल्कि वह अच्छे दोस्त हैं और इसके अलावा उनका आगे का कोई और रिश्ता नहीं है| एलेग्जेंडर बताते हैं कि हमेशा ही वह और दिशा एक दूसरे के लिए बुरे वक्त में खड़े रहे हैं| दोस्ती के चलते ही वह दिशा के साथ नजर आते हैं क्यों क्योंकि उन्हें और दिशा पटानी को एक दूसरे की कंपनी अच्छी लगती है |