Skip to content

स्वरा भास्कर को जान से मारने की मिली धमकी

स्वरा भास्कर को जान से मारने की मिली धमकी खत के जरिए

स्वरा भास्कर को जान से मारने की मिली धमकी खत के जरिए पुलिस में कंप्लेंट दर्ज कराई स्वरा ने

वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कंप्लेंट दर्ज कराई है कि उन्हें किसी अंजान इंसान ने जान से मारने की धमकी दी है|

स्वरा ने पुलिस को बताया कि उनके घर पर किसी ने लेटर भेजा जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है| लेटर किसी अनजान शख्स की तरफ से आया है जिसमें उसकी पहचान नहीं हो सकी है|

वरसोवा पुलिस ने एनसी रजिस्टर्ड कर ली है स्वरा भास्कर के written कंप्लेंट पर

स्वरा भास्कर को जान से मारने की धमकी के पीछे जो वजह बताई गई है जो लेटर में लिखी है उसमें किसी अनजान शख्स ने धमकी इस बात पर दी है कि उन्होंने पॉलीटिशियन और एक्टिविस्ट वीर सावरकर का अपमान किया था| जिसकी वजह से उन्हें यह धमकी भरा पत्र मिला है| जिसमें लिखा है कि देश का युवा यह बर्दाश्त नहीं करेगा की वीर सावरकर की बेज्जती की जाए| इसी बात को लेकर उस लेटर में स्वरा को जान से मारने की धमकी दी गई है|

इस धमकी को लाइटली नहीं लिया है  स्वरा ने बल्कि इसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस स्टेशन में written कंप्लेंट की है|

हमेशा सुर्खियों में रहती हैं किसी ना किसी वजह से

स्वरा भास्कर हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं खासतौर से अपने बयान को लेकर वह काफी सुर्खियां बटोरती हैं|

देश में उठे कई मसलों पर अपनी आवाज बुलंद की है स्वरा ने जिसकी वजह से देश की एक सोच उनके खिलाफ खड़ी नजर आई हमेशा| फिर चाहे वह मामला CAA NRC से जुड़ा हो या फिर कोई और मुद्दा हो स्वरा किसी oretor की तरह ही अपनी बात को कहने में पीछे नहीं हटती|

नेपोटिज्म को लेकर कंगना राणावत के खिलाफ भी खड़ी नजर आई थी स्वरा भास्कर, जबकि उन्होंने कंगना के साथ फिल्में की हैं लेकिन कंगना जब नेपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड पर हमलावर हुई तो स्वरा उनके खिलाफ खड़ी नजर आई|