Skip to content

रणबीर कपूर दा बनेंगे या दादा

रणबीर कपूर दा बनेंगे या दादा आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम क्या कहना चाह रहे हैं

रणबीर कपूर दा बनेंगे या दादा आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम क्या कहना चाह रहे हैं |दा या दादा इसका क्या ताल्लुक है रणबीर कपूर से | चलिए हम आपको बताते हैं दा या दादा बनने के पीछे क्या मकसद है| रणवीर कपूर की जिंदगी में दोनों काफी अहमियत रखते हैं और दोनों को ही वह सिल्वर स्क्रीन पर उतारना चाहते हैं |

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग किशोर कुमार को किशोर दा कहा करते हैं और क्रिकेट जगत से जुड़े लोग सौरव गांगुली को दादा कहते हैं| ऐसे में रणबीर कपूर का नाम दोनों के साथ जोड़ रहा है क्योंकि खबर तेजी से चल रही है कि रणवीर कपूर सौरव गांगुली यानी कि दादा की biopic करने वाले हैं और रणवीर कपूर चाहते हैं कि वह किशोर दा की बायोपिक करें |इंकार उन्होंने sourav ganguly की बायोपिक के लिए भी नहीं किया है लेकिन सस्पेंस अभी जारी है|

पिछले दिनों रणबीर कपूर कोलकाता पहुंचे थे

जहां पर उन्होंने सौरव गांगुली के साथ काफी वक्त बिताया| उनके साथ उन्होंने ईडन गार्डन पर फ्रेंडली मैच भी खेला जिस में सौरव गांगुली उनके ऑपोजिट खेल रहे थे| रणबीर कपूर ने सौरव गांगुली की बॉल पर कई बाउंड्रीज लगाई और खुद भी सौरव गांगुली को बॉल फेंकी |

काफी दिनों से यह बात चल रही थी कि रणबीर कपूर सौरव गांगुली यानी कि दादा की बायोपिक करेंगे उनकी जिंदगी को बड़े पर्दे पर उतारेंगे लेकिन कन्फर्मेशन ना तो ranbeer kapoor की तरफ से आया अभी तक और ना ही गांगुली की तरफ से |हां कहीं पर सौरव गांगुली ने यह जरूर कहा की रणबीर कपूर अगर उनकी जिंदगी को बड़े पर्दे पर उतारेंगे तो बहुत अच्छा होगा क्योंकि वह रणबीर कपूर को काफी पसंद करते हैं एक एक्टर के तौर पर| रणबीर कपूर को उन्होंने देश का (treasure) खजाना बताया|

कोलकाता की ट्रिप पर रणबीर कपूर बेहद इंजॉय करते नजर आए उन्होंने वहां पर वहां का मशहूर खाना खाया और मिष्टि दोई तो उन्होंने जमकर उड़ाई |ranbeer kapoor के अचानक से kolkatta  जाने पर कयास और तेजी से चलने लगे की रणबीर कपूर सौरव गांगुली की biopioc करने वाले हैं इसी वजह से वह कोलकाता जाकर सौरव गांगुली से मिलकर उनकी चीजें सीखने की कोशिश कर रहे हैं|

biopic बहुत ही मुश्किल काम है

रणबीर कपूर मानते हैं कि किसी की बायोपिक करना| उसको बड़े पर्दे पर play करना बेहद मुश्किल काम होता है| सिर्फ उसके जैसे देखना या चलना ही काफी नहीं होता बल्कि उसकी सोच को अपने अंदर उतारना पड़ता है तब कहीं जाकर उस कैरेक्टर में ढलना पढ़ना पड़ता है| रणबीर कपूर ने संजय दत्त की बायोपिक की थी जिसके लिए उन्हें बहुत प्रशंसा मिली थी|

किशोर कुमार की जिंदगी को बड़े पर्दे पर उतारना चाहते हैं रणबीर कपूर |इसके लिए वह पिछले 10 सालों से मेहनत कर रहे हैं और उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है वह किशोर कुमार की जिंदगी में ढलना चाहते हैं| वह चाहते हैं कि लीजेंडरी सिंगर किशोर कुमार जिन्हें सब प्यार से किशोर दा कहते हैं |

उनकी जिंदगी को दर्शकों के सामने लेकर आए |आपको बता दें कि लीजेंडरी सिंगर मोहम्मद रफी की बायोपिक के लिए भी रणबीर कपूर को कंसीडर किया जा रहा है| यानी कि रणबीर कपूर के पास बायोपिक की झड़ी लगी हुई है| इससे यह जाहिर होता है कि रणबीर कपूर कितने बेहतरीन कलाकार हैं| क्योंकि बायोपिक हर किसी की बस की बात नहीं होती |बायोपिक के लिए उसी को नजर में रखा जाता है जो हर तरह से एक्टिंग के काबिल हो |पढ़ना पड़ता है