KARANVEER SINGH BOHRA के खिलाफ FIR दर्ज ओशिवारा पुलिस स्टेशन में
KARANVEER SINGH BOHRA के खिलाफ FIR दर्ज ओशिवारा पुलिस स्टेशन में चीटिंग केस में हुई एफ आई आर
अंधेरी के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में करणवीर सिंह बोरा के और उनके पांच साथियों के खिलाफ पुलिस ने एफ आई आर दर्ज की है मामला चीटिंग का है |बताया जा रहा है और चीटिंग भी कोई छोटी-मोटी नहीं बल्कि 2 करोड़ Rs.चीटिंग का मामला सामने आया है|
बताया जा रहा है कि एक 40 साल की LADY ने करणवीर सिंह बोरा पर ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफ आई आर दर्ज की है| उसने पुलिस को बताया कि करणवीर सिंह बोरा और उनके पांच साथियों ने मिलकर उनके साथ चीटिंग की है| उन्हें झूठ बोलकर उनसे पैसे लिए और अब लौटा नहीं रहे हैं और ना ही उनका फोन उठा रहे हैं|
ओशिवारा पुलिस के मुताबिक करणवीर सिंह बोरा और उनके पांच साथियों ने एक 40 साल की lady से दो करोड़ रुपए लिए थे और इस वादे के साथ ही वह 2.5% इंटरेस्ट के साथ यह पैसा उनको वापस कर देंगे और यह पैसा 2019 में इन लोगों ने उस lady से लिया था|
सूत्रों के मुताबिक करणवीर सिंह बोरा और उसके साथियों ने दो करोड़ में से एक करोड़ वापस लौटा दिया
बचा हुआ 1करोड़ रुपए अभी तक उस lady को वापस नहीं किया है जिसके लिए वह lady इन लोगों से लगातार अपने बकाया रकम की अपील कर रही है लेकिन करणवीर सिंह बोरा अब उस औरत का फोन नहीं उठा रहे थे |
ना ही उसको कोई रिस्पांस दे रहे थे| काफी कोशिश करने के बाद भी जब उस औरत का संपर्क नहीं हो पा रहा था करणवीर सिंह बोरा उसके साथियों से फिर उसने पुलिस की मदद ली और ओशिवारा पुलिस स्टेशन में जाकर अपनी कंप्लेंट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने करणवीर सिंह बोरा और उसके 5 साथियों के खिलाफ चीटिंग के केस में एफ आई आर दर्ज कर ली है|
लॉक अप रियलिटी शो से फिर सुर्खियों में आए थे KARANVEER SINGH BOHRA
कंगना राणावत के शो लॉकअप में करणवीर सिंह बोरा भी कुछ समय के लिए नजर आए थे और उन्होंने काफी अच्छी तरह से शो के अंदर खेला था| काफी पसंद किया जा रहा था उनको लॉकअप के अंदर| आम जनता का अच्छा रिस्पांस मिल रहा था उनको लेकिन कुछ समय के बाद ही उनको शो से बाहर कर दिया गया था|
लॉकअप शो से बाहर निकलने के बाद करणवीर सिंह बोरा ने एक स्टेटमेंट दिया था कि इस शो के जरिए उनके ऊपर जो जो कर्जा है उसको वह उतारने में कामयाब होंगे| उनका यह स्टेटमेंट उस टाइम पर लोगों को समझ में नहीं आया था क्योंकि करणवीर सिंह बोरा टीवी जगत का बड़ा नाम है और लगातार वह काम करते रहते हैं और आज की तारीख में छोटा पर्दा हो या बड़ा पर्दा हर जगह artist को अच्छा पेमेंट मिलता है| इसके बावजूद लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर करणवीर सिंह बोरा पर कौन सा कर्जा लदा हुआ है जिसको चुकाने की बात कर रहे हैं|
अब जब उन पर FIR हुई है तब पता चल रहा है कि इस एक करोड़ के कर्जा की बात वह कर रहे थे लॉकअप शो से निकलने के बाद|
Aperiam sit numquam quod. Est molestiae aut minus repellendus reiciendis.
Comments are closed.